Chicken Dry With Masala Rice | AG Food
चिकन ड्राई विद मसाला रेसिपी......
पराठा कैसे बेचें कि ज़्यादा बिक्री हो......
अक्सर हम ड्राई चिकन बनाते हैं तो वह बच जाता है। क्योंकि ड्राई चिकन चाहे तंदूरी हो या फ्राई हो रोज़-रोज़ बनता नहीं है। और जब बनता है तो यह होता है कि अब जब बन रहा है तो ज़्यादा बने ताकि खाते समय कम ना पड़ जाए। और इसी चक्कर में अक्सर चिकन बच जाता है। तो ऐसी स्थिति में हम सोचते हैं कि अब क्या करें जिससे कि चिकन बर्बाद ना हो, और हर कोई अच्छे से खा भी ले।
आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं जो बनाने में तो आसान है ही साथ ही साथ खाने में भी बेहद स्वादिष्ट है।
चिकन सूखा विद मसाला बनाने के लिए कढ़ाई में तेल गरम करें।
सूखी लाल मिर्च और जीरा डालें। बारीक कटी हुई प्याज़ डालें। दो तीन हाथ चला कर अदरक लहसुन पेस्ट डालें। बारीक काटें हुए टमाटर डालें। नमक डालें। बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालें। दो-दो हाथ चलाते हुए सारी चीजें डालते जाएं। धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालें। दो-तीन हाथ चला कर उसमें चिकन डालें और चलाएं। फेंटी हुई दही डालकर चलाएं। कसूरी मेथी और गर्म मसाला डालें। क्रीम या मलाई डालें। थोड़ा सा पानी डालकर चलाएं। ऊपर से बटर डालें और दो मिनट के लिए ढंक दें। जिससे कि मसालों का फ्लेवर चिकन में और चिकन का फ्लेवर मसालों में अच्छे से समा जाए। दो मिनट बाद आंच को बंद कर दें। हरा धनिया डालकर एक बार फिर अच्छे से चलाएं। और गरमागरम सर्व करें।
सर्व करते समय ऊपर से हरा धनिया, अदरक के लच्छे और क्रीम डालकर सर्व करें।
तवा पराठा एक तरीका ऐसा भी......
नोट:-
🌶️
सूखा चिकन विद मसाला को नान या परांठे के साथ सर्व करें।
🌶️
नान अगर घर की बनी हो तो और भी अच्छा है। क्योंकि बाहर की नान कब बनी है और कैसी बनी है। इस की फ़िक्र हर किसी को रहती है।
🌶️
वैसे भी आजकल लोग नान और परांठे से ज़्यादा रोटी पसंद करते हैं। क्योंकि आजकल हर कोई अपनी सेहत को लेकर बहुत चिंतित रहता है। और इसी लिए कोई भी चीज़ खाने से पहले यह देखता है कि वह जो चीज़ खा रहा है वह उसकी सेहत के लिए अच्छी है या नहीं।
🌶️
चिकन को बनाते समय उसमें नींबू का रस और चीनी डालें। एक अलग ही स्वाद आयेगा।

Comments
Post a Comment