Posts

Showing posts from March, 2021

Rating

Image
  रेटिंग आज कल बहुत चलन में है । रेटिंग क्या है? जब हमारा व्यवहार किसी से होता है हम किसी से मिलते हैं, या कोई हमारे घर आता है और हम उसके जाने के तुरंत बाद उस इंसान का व्यवहार उसकी बातचीत के बिना पर उसको रेटिंग देने में ज़रा भी देर नहीं लगाते कि वह बोलते कैसे थे और खाते कैसे थे। अक्सर घरों में तो मेहमान जाते भी नहीं हैं और लोग किचन में या दूसरे कमरे में ही रेटिंग देना शुरू कर देते हैं कि वह चाय कैसे पी रहे हैं और उनको बात करने की तमीज़ भी नहीं है और इस तरह की ना जाने कितनी ही बातों से सामने वाले को रेटिंग दे देते हैं। ऐसा नहीं है कि सामने वाले को सिर्फ खराब रेटिंग ही मिले। बहुत सारे लोगों को बहुत अच्छी भी रेटिंग मिल जाती है। यह बात तो हो गयी उस रेटिंग की जो हम यों ही देते रहते हैं। लेकिन अब तो रेटिंग ज़रूरत बन गयी है। आप कहीं ola से गये हैं तो payment के साथ आप को rating भी करनी होती है कि driver का व्यवहार कैसा है उसने समय से पहुंचाया या नहीं आदि।  इस तरह की बातों के लिए driver को रेटिंग करना ज़रूरी है क्योंकि driver की यही rating देख कर तो हम ola से गाड़ी बुक करते हैं। अब बा...

New Year | New year Story | Happy New year

Image
  नया साल मुबारक नया साल की इतनी उत्सुकता क्यों?? नया साल क्या है??? नया साल की इतनी तैयारी क्यों??? ऐसे ही बहुत सारे सवाल मन में आते हैं। लेकिन अक्सर जवाब नहीं मिल पाते, और जब सही जवाब न मिले तो सवाल अपनी जगह पर खड़ा रहता है। एक साल जाता है तो नया साल आता है, और हम सब इस उम्मीद में खुश होते हैं कि नया साल हम सब के लिए खुशियां और नया पैग़ाम लायेगा। लेकिन होता क्या है एक तारीख को खुशियां मनाने के बाद हमारी जिंदगी वापस उसी डगर पर वापस आ जाती है जिस राह पर हम पुराने साल चल रहे थे। क्यों न इस साल हम कुछ नया करें, अब हम नया साल नहीं नया दिन मनायें, हर दिन एक नयी उम्मीद, हर दिन एक नया जोश। दिन भर के काम के बाद रात को  हम घर वापस आयें तो बहुत ज्यादा थके हुए होने के बावजूद मन में यह उत्साह रहे कि कल का दिन नये जोश और नये उमंग के साथ जियेंगे। हर कल का नये साल की तरह इंतेज़ार करें। हर आज को नये साल की तरह जियें। हर दिन new day के रूप में मनाये। #Little_Star